सत्ता के लिए BJP से हाथ मिला सकती हैं ममता-सीताराम येचुरी
कोलकाता
सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता और त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती है तो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) बीजेपी से हाथ मिला सकती है.
तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की 'बी टीम' कहते हुए माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, 'वो कौन था जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बंगाल में लाया? वो कौन था जिसने बीजेपी के साथ गठबंधन किया और बंगाल में उन्हें सीटें दीं? और आज आसानी से एंटी-इनकंबेंसी की वजह से तृणमूल नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और क्योंकि बीजेपी ऐसा करने में कामयाब हो रही है.
येचुरी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनती है तो तृणमूल बीजेपी के साथ भी जा सकती है. उनका ट्रैक रिकार्ड इस बात की ओर इशारा करता है.
.

पाठको की राय